मथुरा, जनवरी 3 -- मथुरा। आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी के विरोध की मुहिम में बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है। इस निर्णय पर देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने हर्ष व्यक्त कर कहा कि इसके करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों को लेकर देशभर में आक्रोश है। ऐसे में आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल करना हिंदूओं की भावना आहत करने वाला था। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की टीम केकेआर द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9 करोड़ रुपये से अधिक में शामिल करने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। मुंबई की कथा में भी उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी का बहिष्कार किया था। इसे देशभर के सनातनी हिंदू का समर्थन भी मिला था। शनिवार को बेंगलुरु में कथा से देवकीनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.