बीसीसीआई कोच ने दिया प्रशिक्षण
दरभंगा, जून 1 -- संजय लाला,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान में सोमवार को टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर में जाने-माने बीसीसीआई लेवल टू कोच राजेश कुमार चौधरी ने सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को क्रिकेट का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। विशेष प्रशिक्षण शिविर उनके मार्गदर्शन में तीन जून तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन श्री चौधरी ने सबसे पहले खिलाड़ियों से बात की और उनकी परेशानियों को समझना चाहा। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी आप के बीच का था। आज पूरे विश्व में उसकी प्रतिभा का लोहा माना जा रहा है। खिलाड़ियों से जानकारी प्राप्त होने के बाद सभी को खेल की बारीकियों से अवगत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- भरोसा : बीसीसीआई ने वैभव को सर्वोच्च स्तर तक ले जाने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.