बीसीसीआई के हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए कार्तिक त्यागी चयनीत
मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। मेरठ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का चयन बीसीसीआई के प्रतिष्ठित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हाई परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग कैंप के लिए हुआ है। हापुड़ के मूल निवासी कार्तिक त्यागी ने अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा मेरठ के भामाशाह पार्क में नियमित अभ्यास के दौरान दी। यहीं अपनी तेज गेंदबाजी को निखारते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसी कारण उन्हें मेरठ के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में भी प्रमुखता से देखा जाता है। बीसीसीआई ने इस विशेष हाई परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग कैंप के लिए उत्तर प्रदेश से कार्तिक त्यागी के अलावा मोहसिन खान, आर्यन जुयाल, विपराज निगम और जीशान अंसारी का भी चयन किया है। इस कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और प्रदर्शन का विशेषज्ञों की निगरानी में मूल्यांकन किया जाएगा तथा उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.