बरेली, जनवरी 4 -- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान और बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान के बीच हुए समझौते को रद्द करना जनभावनाओं के अनुरूप है। मौलाना रजवी ने कहा कि बीसीसीआई ने भारत के बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों दोनों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का यह निर्णय सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर लिया गया है। शाहरुख खान को गद्दार कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शाहरुख खान देश के गद्दार नहीं हैं, बल्कि वह देश के वफादार और एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.