लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद सिंह के पुत्र तनु राज सिंह का चयन प्रतिष्ठित बीसीपीएल टी20 क्रिकेट लीग में होने हुआ है। पिता जगदीश प्रसाद ने बताया कि लीग की नीलामी प्रक्रिया में तनु राज सिंह को अहमदाबाद लॉयंस टीम ने 2 लाख 90 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। तनु की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह है। क्रिकेट के क्षेत्र में तनु का चयन उनके व्यक्तिगत करियर साथ लखीमपुर जिले के लिए भी उपलब्धि है। परिजनों ने बताया कि तनु राज सिंह लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कई स्थानीय और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्हें इस बड़...