धनबाद, अप्रैल 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। सीटू के आह्वान पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के बैनर तले बुधवार को मुराईडीह कर्मशाला के मजदूरों ने 04 लेबर कोड को निरस्त करने हेतु काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया। बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव जेके झा के नेतृत्व में मजदूरों ने केंद्र सरकार के श्रमविरोधी नीति के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए जेके झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व के 44 श्रम कानून को मात्र 04 श्रम कानून में परिणत कर लागू की है, जो मजदूर विरोधी है। इसके लागू होने से मजदूरों को प्राप्त अधिकारों में कटौती होगी, तथा उद्योग पर पूंजीपतियों का अधिकार होगा। इसलिए आज हमारी यूनियन ने मजदूर हित में केंद्र सरकार का विरोध स्वरूप काला दिवस मना रहा हैं। कार्यक्रम में ...