धनबाद, जनवरी 1 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले जयरामपुर मोड़ पर बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान यूनियन द्वारा कुइयां प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया। 2025 में यूनियन के कार्यों की समीक्षा भी की गई। बीसीकेयू नेता तुलसी रवानी ने कहा कि मजदूरों का कोई भी काम कुइयां कोलियरी में समय से नहीं हो रहा है। मजदूरों को एसएलपी नहीं दिया जा रहा है, प्रमोशन और रेगुलराइजेशन समय से नहीं किया जा रहा है। मृतक के आश्रित सीमा कुमारी, विनोद भुइयां, शंकर हेंब्रम और गोपाल पासवान की नौकरी का भी मामला प्रबंधन ने लटका रखा है। इन मामलों को लेकर जनवरी में परियोजना के अंदर धरना दिया जाएगा। तीन जनवरी को श्यामल चक्रवर्ती का शहादत दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, तेजेंद्र वर्मा, छे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.