रामगढ़, जुलाई 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बीसीकेयू और भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलीगढ़ा में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता सुंदरलाल बेदिया ने की। जबकि भाकपा माले के केंद्रीय सदस्य आरडी मांझी, राजेंद्र गोप और बीसीकेयू यूनियन के नेता धनेश्वर तुरी ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि धनबाद और निरसा में हाल के दिनों धमकियों और राजनीतिक बयानबाजी ने लोकतंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। वक्ताओं ने कहा पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी की हत्या की घटना को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में निरसा के वर्तमान विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- भाजपा माफिया राज स्थापित करना चाहती है झारखंड में: भाकपा(माले)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...