मोतिहारी, जून 11 -- पहाड़पुर। प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी पहाड़पुर जितेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को बीइओ पहाड़पुर का पदभार ग्रहण किया गया। तत्कालीन बीईओ सतेंद्र नारायण सिंह के सेवानिवृति के बाद से अब तक पहाड़पुर को स्थाई बीईओ नहीं मिला था। पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विद्यालयों का नियत समय से संचालन, शिक्षकों की समय से उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,सहित छात्र - छात्राओं को पाठयपुस्तक व अन्य सभी सरकारी सहायता का पारदर्शी तरीके से प्रत्येक बच्चों को उपलब्ध कराने में कोताही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वरीय शिक्षक सुरेश कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष मणिभूषण कुमार,शिक्षक नाज़िर हुसैन,राजीव कुमार, हरिओम सिंह,रंजीव सिंह,अब्दुल कादिर ,जाकिर हुसैन,सुनील कुमार सुमन आदि शिक्षक सहित बीआरसी कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निजी ट्यूशन-को...