मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा 15 दिसंबर से दो परीक्षा केन्द्रों पर चल रही है। इसके अंतर्गत सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26, सेमेस्टर-4, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 तथा सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मंगलवार को एक पाली में आयोजित परीक्षा में बीसीए सेमेस्टर-6 के सी-प्रोग्रामिंग विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा में कुल 77 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 76 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार मंडल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.