बीसीए सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू
आरा, मार्च 24 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीसीए सेमेस्टर वन सत्र 2025-28 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। बीसीए सेमेस्टर वन की परीक्षा एक अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर चारों जिले में केंद्र बनाये गये हैं। आरा के सभी बीसीए पाठ्यक्रम संचालित कॉलेजों का केंद्र जगजीवन कॉलेज आरा, बक्सर में सीमा कुमारी कॉलेज इटाढ़ी बक्सर, भभुआ में बीजी कॉलेज और रोहतास जिले के कॉलेजों का केंद्र रोहतास महिला कॉलेज सासाराम को बनाया गया है। आरा स्थित जगजीवन कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। केंद्राधीक्षक प्रो आभा सिंह ने बताया कि गहन तलाशी के बाद इंट्री दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.