बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे के क्वार्टर फाइनल मैच में भागलपुर को छह विकेट से हराकर बेगूसराय की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 39 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें भागलपुर की ओर से सूर्या ने 31 और सचिन ने 27 रन बनाए। वही, बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु, हर्ष, अभिषेक सुमित और दानिश ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने लक्ष्य को 27 ओवर में चार विकेट खोकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.