पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) 2022 -25 बैच की छात्रा रोशनी कुमारी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 548 लाकर अपने बीसीए विभाग और पूर्णिया महिला महाविद्यालय का नाम को रोशन किया है। पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनंत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रोशनी कुमारी ने पूरे भारत स्तर पर 548 रैंक लाकर एनआईटी में (एमसीए ) दाखिला के लिए जो प्रतिभा दिखाई वह अपने आप में एक बहुत बड़ी जीत है। प्रधानाचार्य ने रोशनी कुमारी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि एनआईएमसीईटी में ऑल इंडिया रैंक -548 लाकर अपना परचम लहराया है और महाविद्यालय के नाम को ऊंचा किया है। साथ ही साथ पढ़ाई लिखाई के साथ एनसीसी में भी वर्ष 2025 में बी एंड सी सार्टिफिकेट में ए ग्रेड प्राप्त क...