बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में मंगलवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) मेंस सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान दानिश आलम को सौंपी गई है। जबकि, गुलशन को उपकप्तान बनाया गया है। यह प्रतियोगिता पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें बेगूसराय के अलावा सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया की टीमें भाग लेंगी। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बेगूसराय का पहला मुकाबला 29 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ होगा। दूसरा मैच चार मई को सहरसा के खिलाफ खेला जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने टीम की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में जल्द ही बनेगा शानदार क्रिकेट स्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.