छपरा, अप्रैल 13 -- सारण जिला क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा की छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और टीम की आधिकारिक जर्सी भी वितरित की गई। कार्यक्रम में सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदू कुमारी उर्फ अनू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, सुरेश प्रसाद और कैशर अनवर उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: त्रियंबक भास्कर, प्रशांत कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अनूप कुमार, हिमांशु शर्मा, अरुणेश कुमार, हर्षित सिंह, अमित कुमार, आदित्य सिंह, हर्ष राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.