मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर,हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय ने व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीसीए एवं बीबीए सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई से 10 मई तक ऑनलाइन माध्यम से नामांकन प्रपत्र भर सकेंगे। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- सीसीएसयू में यूजी रजिस्ट्रेशन पांच मई से, फीस 130 रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...