रिषिकेष, मार्च 14 -- ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में बीसीए फाइनल ईयर और बालिका में बीकॉम सेकंड ईयर ने फाइनल मुकाबला जीता। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी संस्थान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला बीकॉम फाइनल ईयर और बीसीए सेकंड ईयर के बीच खेला गया। बीसीए फाइनल ईयर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 145 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीकॉम सेकंड ईयर की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और बीसीए फाइनल ईयर ने यह मुकाबला 4 रनों से जीत लिया।बालिका वर्ग का फाइनल बीकॉम ऑनर्स सेकंड ईयर और बीकॉम सेकंड ईयर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकॉम ऑनर...