बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मौलाना मज़हरुल हक अरबी एवं फ़ारसी विश्वविद्यालय पटना से सम्बद्ध एवं एआईसीटीई से अनुमोदित वीपीएस कंप्यूटर एन इंस्टीट्यूट ऑफ़ आईटी एंड मैनेजमेंट बेगूसराय के छात्र-छात्राओं ने बीसीए सत्र 2022-25 की फाइनल ईयर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने 78 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। रिया कुमारी (81.00%), शिवानी कुसुम (80.58%), अभिषेक राजा (80.25%) एवं अमन कुमार (79.96%) का प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं सृष्टि कुमारी, सुमित श्रीवास्तव, रिमझिम कुमारी, अनुराधा कुमारी, अभिषेक कुमार, मो. दानिश आलम, रतन कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय अंक अर्जित किए। संस्थान के निदेशक वीएन ठाकुर ने कहा कि वीपी...