भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के बहुद्देशीय प्रशाल में बुधवार को बीसीए परीक्षा में दो विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर नकल के लिए विशेष सुविधा देने के मामले में विवि प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा लगातार विरोध के बाद शुक्रवार को डॉ. गौतम कुमार को बहुद्देशीय प्रशाल में चल रही बीसीए परीक्षा के केंद्राधीक्षक से हटा दिया गया है। अब नई जिम्मेवारी पीजी मैथिली के हेड डॉ. अमिताभ चक्रवर्ती को दी गई। इसकी अधिसूचना परीक्षा विभाग ने जारी कर दी है। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने जारी कर दी है।शुक्रवार यह भी पढ़ें- स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित को काफी संख्या में अभाविप के कार्यकर्ता कुलसचिव डॉ. रामाशीष पू...