हरिद्वार, अप्रैल 2 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल ने बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हरिद्वार के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम में वंश राजपूत ने 75.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्रीतम जोशी ने 74.71 प्रतिशत के साथ द्वितीय और आंचल मौर्या ने 74.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...