बीसीए छात्र आशीष कुमार मौत के हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जून 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में बीसीए छात्र आशीष कुमार उर्फ भोलू कुमार की संदिग्ध मौत के मामले पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। सोमवार सुबह धमदाहा डीएसपी संदीप गोल्डी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम एवं टेक्निकल सेल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स, तकनीकी तथ्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि रविवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलियास्थान से बरकोना जाने वाली मुख्य सड़क किनारे बसबिट्टी में एक 22 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला था। मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी निवासी प्रवीण यादव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.