पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर। एनएसयूआई के जीएलए कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष रिशु राज दुबे ने कहा है कि एनपीयू की लापरवाही से बीसीए के सत्र 2025-28 के छात्रों को भी परेशानी हो रही है। छात्रों ने एक वर्ष पहले नामांकन लिया था। परीक्षा फार्म भी भरवाया गया। लेकिन आज तक परीक्षा नहीं हो सकी है। बीसीए के सत्र 2024-27 के छात्रों की परीक्षा हुए कई माह बीत चुका है, परंतु अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। छात्र अपने भविष्य को लेकर मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि न परीक्षा का कोई निश्चित समय है और न ही परिणाम का कोई ठिकाना। यह भी पढ़ें- बीसीए के छात्रों का भविष्य अधर में : रिशु ऐसे में आंदोलन कर अपना अधिकार प्राप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...