रांची, अप्रैल 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के अंतर्गत संत पॉल कॉलेज में बीसीए सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनका नामांकन बीसीए पाठ्यक्रम के नाम पर लिया गया। इसी आधार पर फीस भी ली गई और पढ़ाई भी कराई गई। लेकिन परीक्षा के समय उनका प्रवेश पत्र बीएससी-सीए का जारी कर दिया गया। अब इस तरह के बदलाव से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अब उन्हें कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ-साथ साइंस विषयों की भी परीक्षा देनी पड़ रही है। उन्होंने हैरानी जताई कि इन विषयों की पढ़ाई उन्हें कभी कराई ही नहीं गई। विद्यार्थियों का आरोप है जब उन्होंने विरोध किया तो कॉलेज प्रशासन इसे विश्वविद्यालय की गलती बताकर पल्ला झाड़ता रहा। चौकाने वाली बात विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.