बीसीए की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीसीए पाठ्यक्रम में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल ने शुक्रवार को कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि बीसीए में सीटों की संख्या बहुत कम है। इस वजह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र, जो निजी कॉलेजों की भारी फीस नहीं दे सकते, दाखिले से बाहर हो जाते हैं। इससे उनका शैक्षणिक नुकसान होता है। उन्होंने मांग की है कि छात्र हित और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीसीए में सीटों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए। महासंघ ने कहा कि यदि सीटें बढ़ाई जाती हैं तो प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र भी तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.