बीसीए-एमसीए और बीएससी गणित का नया कटऑफ जारी
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीसीए, बीसीए-एमसीए और बीएससी गणित में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया है। बीसीए में अनारक्षित कटऑफ 412.16, ओबीसी 364.46, ईडब्ल्यूएस 389.85, एससी 315.40 अंक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीसीए-एमसीए में ओबीसी 362.97 अंक, ईडब्ल्यूएस 390.13 अंक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश शुक्रवार सुबह आठ बजे तक होंगे। बीएससी गणित ओबीसी 356.85-357.66 अंक, ईडब्ल्यूएस 365-366.30 अंक और एससी 270.54-271.80 अंक कटऑफ है। प्रवेश गुरुवार सुबह नौ बजे तक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.