भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन 7-8 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कॉलेज के प्रशाल में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह सात मार्च को आयोजित होगा। इसमें शहर के गणमान्य सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया है। प्राचार्य प्रो. राजू मूलचंद तुगनायत ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लगातार पूर्ववर्ती छात्रों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे कार्यक्रम में शिरकत कर सकें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...