भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किए गए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर पहली बार शिविर की शुरुआत हुई। कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. विमलेश कुमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। विद्यार्थियों ने पढ़ाई, परीक्षा, दस्तावेज, छात्र सुविधाओं तथा कॉलेज से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों के समक्ष रखी। प्राचार्य ने संबंधित मामलों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. शशांक शेखर सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन क...