बीसीई में रैगिंग विवाद में एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में 22 अगस्त की रात हुई रैगिंग मामले में एक दर्जन से ज्यादा छात्रों की संलिप्तता सामने आई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित किया है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन को 15 सदस्यीय जांच कमेटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। जिन संदिग्धों को चिह्नित किया गया है, उनसे कॉलेज प्रशासन पूछताछ कर जवाब मांग रहा है। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सूचना भेजकर घटना की जानकारी दी जा रही है। प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार छात्रों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दी जाएगी। बीसीई में रैगिंग के दिन ही कुछ छात्र कॉलेज के फैकल्टी से भी उलझ गए थे। पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की तरफ से जीरोमाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.