भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में शनिवार की रात रैगिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच चल रही है। 15 सदस्यीय कमेटी को मंगलवार को अपनी रिपोर्ट प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार को सौंपनी थी, लेकिन कमेटी ने एक दिन का और समय लिया है। कमेटी पूरे सीसीटीवी का फुटेज का अवलोकन नहीं कर पायी थी। इसी कारण उसे पूरा करने के लिए समय मांगा है। अब बुधवार को कमेटी प्राचार्य को रिपोर्ट सौंप सकती है। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- आज बीसीई में आएगी रैगिंग मामले की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...