भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग में एक अतिथि शिक्षक की बहाली होगी। जबकि विभिन्न संकाय-विषयों के अतिथि प्रयोगशाला सहायकों को भी नियुक्त करने की प्रक्रिया होगी। इसके लिए छह से आठ अप्रैल के बीच आवेदन मांगे गए हैं। दोनों पदों के लिए आवश्यक योग्यता एआईसीटीई-यूजीसी-डीएसटीटीई पटना के मानक अनुरूप होगा। यह जानकारी बीसीई के प्राचार्य डॉ. राजू मूलचंद तुगनायत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.