नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) की महासभा (जनरल काउंसिल) की बैठक में बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की औपचारिक मांग की गई। साथ ही मिश्रा के लंबे कार्यकाल की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जनरल काउंसिल की बैठक के दौरान केरल से बीसीआई सदस्य अधिवक्ता मनोज कुमार नरेंद्रन ने मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई। उनकी इस मांग का समर्थन उत्तर प्रदेश के एक अन्य बीसीआई सदस्य अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने भी किया। इसके अलावा, बीसीआई के सह अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव रेड्डी ने पत्र लिखकर बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा से इस्तीफे की मांग की। रेड्डी काउंसिल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. यह भी पढ़ें- बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा से इस्तीफे की मांगपद से हटाने की मांग बीसीआई अध्यक्ष मि...