बीसा का पुरवा बनी अस्थाई नवीन पुलिस चौकी
अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना कुमारगंज क्षेत्र के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी बीसा का पुरवा के गठन का आदेश जारी किया है। नई चौकी के गठन से क्षेत्र में पुलिसिंग को सुगम बनाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगठित चौकी बीसा का पुरवा के अंतर्गत कई गांवों को शामिल किया गया है। इनमें जगन्नाथपुर, बीसा का पुरवा, उपाध्याय का पुरवा, बृजवासी का पुरवा, मदरहा, पासिन का पुरवा, बीराभारी, बहादुरगंज, उधरन, बहबरमऊ, गोपालपुर, भटपुरा तथा इटौंजा गांव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.