पिथौरागढ़, सितम्बर 21 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के बीसाबजेड़ क्षेत्र में गुलदार के आंतक से लोग परेशान है। सोमवार को स्थानीय सूरज चंद ने बताया कि बीते दिनों गुलदार ने क्षेत्र के कई बकरियों पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना दिया। कहा इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग चारा काटने व मवेशियों को जंगल चुगाने जाने में डर रहे है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Almora News: बसेड़ी में गुलदार दिखाई देने से दहशत यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: झूलाघाट में गुलदार का आंतक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...