पीलीभीत, मार्च 1 -- बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर कोयला से भरा डंपर अचानक पलट गया। जिससे डंपर चालक व क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बीसलपुर से शाहजहांपुर को जाना वाला मार्ग जगह जगह भयंकर गड्ढो में तब्दील हो गया है। जिसके कारण सड़क पर आवागमन बाधित होता है। भोजीपुरा से कोयला लेकर सितारगंज जा रहा ट्रक बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलेंदा गौटिया के निकट रोड टूटा होने के कारण अचानक पलट गया। जिससे डंपर चालक गांव मड़ाव थाना भोजीपुरा क्षेत्र निवासी हरीश यादव व गांव मिर्जापुर थाना भोजीपुरा निवासी जोगा सिंह पुत्र जनरैल सिंह घायल हो गए। सड़क पर डंपर पलटने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डंपर से बाहर निकाला और एंबुलेंस को मद्द से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.