पीलीभीत, अप्रैल 15 -- बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से नदियों के तटबंधों के लिए शासन ने तीन करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। विधायक ने तटबंधों का पूजन किया। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव भदारा, भदारी, बसारा एवं रपटुआ नदी पर कटान रोकने के लिए और बरसात में किसानों की जमीनों को बचाने के लिए शासन से तटबंध बनाने के लिए विधायक विवेक वर्मा ने आग्रह किया था। इस पर शासन ने नदियों के तटबंधों को बनाने के लिए तीन करोड़ की धनराशि जारी की है। विधायक ने नदी पर जाकर पूजन किया। ताकि तटबंधों का काम शुरू किया जाए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा, भाजपा नेता मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ, नदी का होगा संरक्षण यह भी पढ़ें- कटना नदी का पुनरुद्धार कार्य का आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...