पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत/बरखेड़ा। बीसलपुर क्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव उतराता हुआ मिला। तेंदुए का शव बीसलपुर ब्रांच नहर के झाल में आकर फंस गया। मामले की जानकारी वन एवं वन्यजीव प्रभाग को दी गई है। तेंदुए की उम्र करीब 18 माह की बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टयता तेंदुए का शव बहकर आने की आशंका जताई गई है। बरखेड़ा के जारकल्लिया नहर पुलिया नरायनठेर में बुधवार को पुलिया पर बने झाल में एक तेंदुए का शव आकर अटक गया। लोगों की नजर गई तो खलबली मच गई। शव ठिठक कर एक ही जगह ऊपर-नीचे होता देखकर ग्रामीणों ने वन्यजीव प्रभागीय अधिकारियों का सूचित किया। रेंजर विनीत प्रकाश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। बाद में शेर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.