पीलीभीत, अप्रैल 9 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में आयोजित की गई कार्यशाला में शून्य अपशिष्ट मैनेजमेंट, नगर पालिका परिषद तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कैरियर कॉउंसलिंग सेल द्वारा संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। कैरियर काउंसिलिंग सेल प्रभारी डॉ विकास प्रधान के द्वारा स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे जटिल विषय को बहुत ही सरलता से सभी के सामने प्रस्तुत किया तथा उसके फायदे व नुकसान को बहुत ही सुक्ष्म परंतु प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा. दरख्शा, डा.पवन त्रिवेदी, डा. जगदंबा कुमार, डा. रोहित पटेल, डा. चंद्र प्रभाव सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...