बरेली, अप्रैल 24 -- बीसलपुर चौराहा स्थित पुलिया का उद्घाटन शुक्रवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। इस पुलिया के निर्माण से लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। पुलिया से आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय पार्षद पूनम राठौर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कराया है। चंद्रपाल राठौर ने बताया कि पुलिया के निर्माण पर नगर निगम द्वारा करीब 84 लाख रुपये खर्च किए गए, जो पीडब्ल्यूडी को दिए गए। इस पुलिया के निर्माण से वार्ड 40 सहसबानी टोला, 45 आकाशपुरम, 53 रोहिली टोला, 62 चक मेहमूद, 71 नई बस्ती, 75 एजाज नगर और वार्ड 79 समेत करीब नौ वार्डों के लोगों को राहत मिली है। पहले यहां मात्र दो फीट का पाइप होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पाती थी, जिससे आए दिन गलियों में जलभराव रहता...