पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बीसलपुर। हापुड़ में हुए सड़क हादसे में बीसलपुर के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैं। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव हेतम नगरा निवासी विपिन पुत्र रामपाल हापुड़ में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। गुरुवार को उसकी बहन की गोद भराई की रस्म थी। गोद भराई के बाद विपिन अपनी बाइक से ही शाम को हापुड़ के लिए निकल पड़ा। उसका एक अन्य साथी भी उसके साथ बाइक पर गया था। बाइक जैसे ही हापुड़ जिले में पहुंची। तभी उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद हापुड़ पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.