पीलीभीत, अगस्त 12 -- बीसलपुर। मंगलवार को श्री बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पड़ी टिनशेड अचानक भर-भराकर गिर गई। घटना के दौरान टिनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे 40 बच्चे दब गए। हादसे में आठ बच्चे व दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। बमुश्किल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय समेत अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। मामले में तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। एबीएस को एसडीएम ने शिथिल पर्यवेक्षण पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है。 यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शिक्षण कार्य के दौरान स्कूल में टीन शेड गिरा, छात्र और शिक्षक घायलघटना का विवरण बीसलपुर के गांव अमृता खास में विद्या भारती की जन शिक्षा समिति द्वारा संचलित श्री बालकराम स...