बीसलपुर और टनकपुर हाईवे 80 करोड़ से होगा चकाचक
पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत। पंद्रह जून से 15 सितंबर का मानसून सीजन का वक्त गुजरने के बाद यूपी पीडब्ल्यूडी एनएच विंग ने सर्वे कार्य पूरा कर मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें 80 करोड़ के धनावंटन किए जाने की मांग करते हुए दो हाईवे चिन्हित किए हैं। बरेली-बीसलपुर और दूसरा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर खटीमा तक पर लेयर बिछाने/विशेष मरम्मत की कार्ययोजना से काम होना तय हुआ है। जनपद में सर्वाधिक यातायात वाले इन दोनों ही हाईवे पर ट्रैफिक व्हीकल यूनिट (टीवीयू) सर्वाधिक रहता है। यही वजह है कि अधिक वाहनों के दवाब के कारण इन दोनों ही हाईवे पर टूट फूट अधिक हो जाती है। बारिश के सीजन में दोनों ही हाईवे पर कई बार मौरंग बजरी डाल कर आवाजाही का चकाचक बनाने का प्रयास किया गया। पर यह काम सफल नहीं हो सका। अलबत्ता बारिश का सीजन समाप्त होने का इंतजार करना ही मुनास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.