कानपुर, अक्टूबर 5 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी से कहासुनी के बाद कानपुर देहात में तैनात सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाल बंगला के परदेवनपुरवा के रहने वाले राज बहादुर सिंह का 38 वर्षीय बेटा डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे। संदीप निराला नगर में ब्लासम अपार्टमेंट में परिवार से अलग पत्नी कंचन और छह महीने के बेटे के साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद संदीप ने कासगंज की रहने वाले कंचन से लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से उनकी पांच साल की एक बेटी भी है। पिता र...