गाजियाबाद, फरवरी 22 -- गाजियाबाद के प्रीत विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक शख्स ने पत्नी के दो साल से मायके से न लौटने पर दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में ससुर पर पत्नी को न भेजने का आरोप लगाया गया है। मूलरूप से दिल्ली के करावल नगर अंकुर एनक्लेव के रहने वाले 32 वर्षीय अर्जुन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुलंदशहर, कल्याणपुर गांव में रहने वाली कविता के साथ हुई थी। शादी के बाद से अर्जुन पत्नी कविता के साथ अंकुर विहार थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में रहने लगा। दोनों को दो साल का बेटा है। भाई सुमित ने बताया कि अर्जुन बाइक टैक्सी चलाता था और शराब पीने का आदी था। इसके चलते दंपति में अक्सर विवाद होता रहता था। गृहक्लेश के चलते भाई की पत्नी पिछले दो साल से मायके में रह रही थी। भाई पत्नी और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.