बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, करोड़ों के क्लेम और नौकरी पर थी नजर
सोनभद्र, अगस्त 30 -- यूपी के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी प्रियंका मिश्रा ने अपने प्रेमी विकास चौहान के साथ मिलकर रमाशंकर की हत्या की थी। हत्या के बाद वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को ब्रेजा कार से ले जाकर हाईवे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 22 अगस्त को बीना स्टेडियम के पास औड़ी-शक्तिनगर हाईवे पर एनसीएल की बीना परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। पुलिस के मुताबिक एनसीएल बीना आवासीय परिसर में रमाशंकर मिश्रा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और दो बेटियों रिद्धि और नित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.