बीवी ने आशिक के साथ पति को मार डाला, 15 साल पहले लव मैरिज कर बदला था धर्म
निज संवाददाता, जुलाई 17 -- बिहार के किशनगंज जिले से बीवी और उसके प्रेमी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत के खारबाड़ी वार्ड 9 के रहने वाले 35 साल के मोहम्मद इमाम की पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी गई। आरोप उसकी 30 साल की बीवी टुंपा उर्फ मोमिना बेगम और उसके कथित प्रेमी सुदीप पाल पर लगा है। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि टुंपा ने 15 साल पहले इमाम से लव मैरिज की थी। फिर धर्म परिवर्तन कर वह मोमिना बन गई थी। पिछले कुछ महीनों से उसका सुदीप पाल से प्रेम संबंध चलने लगा तो राह में रोड़ा बन रहे पति को मौत के घाट उतार दिया। इमाम सोमवार को सिलीगुड़ी स्थित अपने ससुराल गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका शव मंगलवार को बागडोगरा (बंगाल) में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.