संवाददाता, जून 16 -- UP News: यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर में सोमवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पत्नी के नौकरी करने पर पति नाराज था और आए दिन दंपति में झगड़ा होता था। सूचना पर एएसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह व सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी पति और उसकी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी की हरिद्वार में नौकरी करने से नाराज था। थाना मंडावली के गांव मूसेपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह की पहली पत्...