उन्नाव, मार्च 20 -- सोनिक। रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। माखी के रूपऊ गांव में एक सनकभरे पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह उसके डांसर होने के पेशे को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। आरोपी पति ने पहले पत्नी को बहाने से फोन कर बुलाया और फिर नहर की पटरी पर ले जाकर उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, माखी के रूपऊ गांव निवासी बालकिशन पुत्र रामनरेश की शादी करीब दो साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की रहने वाली माधुरी के साथ हुई थी। बालकेशन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री (कुत्तों के बिस्कुट बनाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.