संवाददाता, जून 21 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में राजेन्द्र सैनी हत्याकांड में दो आरोपितों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि मुख्य आरोपित की मामले के विचाराधीन रहने के दौरान मौत हो गई थी। आरोपित ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर बीवी के प्रेमी की गला दबाकर हत्या की थी। बाद में वारदात को छिपाने के लिए शव को जला दिया था। ये घटना करीब आठ साल पहले की है। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेडी सराय में महावीर जाट के रहने वाले मोहम्मदपुर के खेत में पांच जून 2018 को राजेन्द्र सैनी का शव अधजली हालत में बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त उसके भाई जयविंद्र व अंकुश ने की थी। पुलिस की जांच में ककरौली के रहने वाले वीरसैन, मोहम्मदपुर के गजेन्द्र उर्फ गीलू व रामकिरण उर्फ सावन के नाम साम...