हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 22 -- बिहार के जमुई में एक सनकी पति ने अपनी बीवी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात शनिवार रात को टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में हुई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। आरोपी पति का नाम इरफान अंसारी है। उसने अपनी बीवी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की। रविवार सुबह करीब 8 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार को बरामद कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.