नई दिल्ली, जून 7 -- Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक बीवी ने अपने शौहर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति का आरोप है कि उसका गैर मर्द से नाजायज रिश्ता है जिसके लिए अक्सर विवाद होता रहता था। जख्मी पति के प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगे हैं। घायल के बयान पर कांड दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की तफ्तीश में पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की बात सामने आई है। घटना मुंगेर के पूरबसराय थाना इलाके के शाहजुबेर रोड की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए गए हैं। पत्नी घर छोड़कर चली गई है। बताया जा रहा है कि वह मायके में है। वह अपने साथ बेटी और घर में रखे जेवर भी ले ...